दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली कैबिनेट मंत्री आशीष सूद की उपस्थिति में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में ‘सिद्धार्थ रिसर्च एंड ट्राइबोलॉजी सेंटर’ का उद्घाटन किया।4,000 वर्ग फुट में फैली यह अत्याधुनिक सुविधा, ‘सिद्धार्थ ग्रीस एंड ल्यूब्स’ की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत स्थापित की गई है।
इस कंपनी का नेतृत्व डीटीयू के पूर्व छात्र सुधीर सचदेवा कर रहे हैं।
उपराज्यपाल ने कहा कि यह नया केंद्र उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को मजबूत करेगा, तथा ट्राइबोलॉजी, ऊर्जा दक्षता और टिकाऊ विनिर्माण (सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग) के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देगा।
संधू ने शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुप्रयोगों में बदलने के महत्व पर जोर दिया और इस पहल को अनुसंधान, नवाचार और टिकाऊ औद्योगिक प्रथाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।https://x.com/LtGovDelhi/status/2118263417987379693/photo/1