दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने DDA स्पोर्ट्स कप हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह में हिस्सा लिया

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने रविवार को यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) स्पोर्ट्स कप हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह में भाग लिया। इस मौके पर DDA के उपाध्यक्ष एन. सरवाना कुमार और 1975 में हॉकी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कुछ प्रमुख सदस्य भी मौजूद थे।उपराज्यपाल ने भारत की खेल विरासत में हॉकी के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और फिटनेस तथा खेल भावना (स्पोर्ट्समैनशिप) को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर (ग्रासरूट) पर खेल मंचों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘युवा शक्ति’ के विजन का जिक्र करते हुए, संधू ने कहा कि युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क, फिटनेस और उत्कृष्टता की भावना पैदा करने में खेल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपराज्यपाल ने टूर्नामेंट के दौरान युवा हॉकी खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए उत्साह, प्रतिभा और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी भागीदारी यह दर्शाती है कि…भारत के युवाओं में खेल की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उभरते खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने के लिए अवसर प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है।

संधु ने विजेता टीम, सभी भाग लेने वाली टीमों और टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए DDA को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल मंचों को ऐसे अवसरों में बदलने की जरूरत है, जहां युवा खिलाड़ी उत्कृष्टता हासिल कर सकें और भविष्य के चैंपियन के रूप में उभर सकें। उन्होंने आगे कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने से एक अधिक फिट और मजबूत भारत बनाने में मदद मिलेगी।https://x.com/LtGovDelhi/status/2111817707582861636/photo/1

%d bloggers like this: