दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन के पास ‘पिंक बूथ’ का उद्घाटन किया

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कॉलेज की छात्राओं के अनुरोध पर, उत्तरी जिले के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले ‘इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन’ के पास एक विशेष ‘पिंक बूथ’ का उद्घाटन किया।इस मौके पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

उपराज्यपाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करना और महिलाओं के लिए शिकायतों के त्वरित और आसान समाधान को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एक प्राथमिकता बनी हुई है और एक सुरक्षित दिल्ली ही विकसित दिल्ली की नींव है।संधु ने ‘पिंक बूथ’ पर तैनात महिला छात्रों और महिला पुलिसकर्मियों से भी बातचीत की।

उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद की जरूरत पर जोर दिया, ताकि हर छात्रा खुद को सुरक्षित और समर्थित महसूस करे और उसकी बात सुनी जाए।https://x.com/LtGovDelhi/status/2116101587441721531/photo/1

%d bloggers like this: