दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने 17 अप्रैल को गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया। गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार विरासत में मिले कचरे को साफ करने और शहर को कचरे के विशाल ढेर से मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार कचरे के प्रसंस्करण में तेजी लाने के लिए एक अतिरिक्त एजेंसी को काम पर रखने की संभावना तलाश रही है और उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर के कचरे के ढेर अगले पांच सालों में डायनासोर की तरह “गायब” हो जाएंगे।

गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार विरासत में मिले कचरे को साफ करने और शहर को कचरे के विशाल ढेर से मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है, जो पहाड़ियों की तरह जमा हो गए हैं।उन्होंने कहा, “मैं अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करना चाहता हूं कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ डायनासोर की तरह गायब हो जाएंगे।

” मंत्री ने कहा कि साइट पर जमा हुए 70 लाख मीट्रिक टन कचरे में से 14-15 लाख टन का पहले ही निपटान हो चुका है। उन्होंने कहा कि बायोमाइनिंग के काम की गति बढ़ गई है, अगले छह महीनों में रोजाना करीब 7,000 से 8,000 मीट्रिक टन कचरे का निपटान किया जाएगा।सिरसा ने कहा कि उन्होंने एमसीडी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि नया ठेकेदार अगले चार से पांच महीनों में प्रतिदिन कम से कम 8,000 मीट्रिक टन कचरे का निपटान करे।

उन्होंने चेतावनी दी, “अगर वे लक्ष्य पूरा करने में विफल रहते हैं, तो जुर्माना लगाया जाएगा।” सिरसा ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया, ताकि सुधार कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा सके और मौजूदा पर्यावरणीय और बुनियादी ढांचे की स्थिति का आकलन किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम एक स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक टिकाऊ दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”https://x.com/mssirsa/status/1912771037907021912/photo/1

%d bloggers like this: