दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के साथ ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया।

“मैं दिल्ली के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि जैसे धरती से डायनासोर खत्म हो गए, वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी की दृढ़ इच्छाशक्ति से दिल्ली से ये कूड़े के पहाड़ भी खत्म हो जाएंगे।”

सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार के अथक प्रयासों से ओखला लैंडफिल के 62 एकड़ में से करीब 30 एकड़ जमीन को समतल कर दिया गया है। इसके साथ ही ओखला लैंडफिल साइट में 60 मीटर तक फैले कूड़े के पहाड़ अब घटकर सिर्फ 20 मीटर रह गए हैं। दिसंबर 2025 तक ओखला लैंडफिल से 30 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाने का लक्ष्य है। हमारा मिशन 2028 तक दिल्ली में सभी लैंडफिल साइटों को साफ करना और राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना है।https://x.com/mssirsa/status/1922897415734018158/photo/1

%d bloggers like this: