दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शरद पवार से मुलाकात की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। पवार ने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण को लेकर केंद्र के अध्यादेश पर आम आदमी पार्टी के रुख का समर्थन किया।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली की जनता के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा लाए गए काले अध्यादेश को हम सभी को संसद में बंद करना होगा। इस विषय पर आज मुंबई में राकांपा के वरिष्ठ नेता श्री शरद पवार के साथ बैठक की। राकांपा और पवार साहब राज्यसभा में दिल्ली की जनता का समर्थन करेंगे। मैं दिल्ली की जनता की ओर से एनसीपी और श्री पवार को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सब मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे।”

शरद पवार ने कहा, “मेरी सोच है कि अरविंद को गैर-बीजेपी दलों से बात करके समर्थन मिलना चाहिए – चाहे वह कांग्रेस हो या बीजद।” “यह बहस का समय नहीं है। लोकतंत्र को बचाना है… मैंने राजनीति में 56 साल पूरे कर लिए हैं। इसका फायदा यह है कि आप देश के किसी भी हिस्से में चले जाइए, हर कोई परिचित है।”

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1661692514787786752/photo/2

%d bloggers like this: