दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राजधानी भर के कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और नियमों के पालन का आकलन करने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को विशेष निरीक्षण करने और सुरक्षा उपायों को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया।
दिल्ली के सभी 923 कोचिंग संस्थानों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा।सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार हर छात्र को सुरक्षित और अनुकूल सीखने का माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।https://x.com/ashishsood_bjp/status/2069823968606073199/photo/1