न्नयन को मंजूरी दे दी है। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बयान में कहा कि दिल्ली के विकास को नई गति देते हुए पीरागढ़ी से टिकरी बॉर्डर तक 13.23 किलोमीटर लंबे दिल्ली-रोहतक रोड (एनएच-10) के उन्नयन को मंजूरी दी गई है।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मंजूरी से लिए गए फैसले से लाखों यात्रियों के लिए सुगम, सुरक्षित और विश्व स्तरीय यातायात सुनिश्चित होगा। इससे दिल्ली का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। https://en.wikipedia.org/wiki/Tikri_Border_metro_station#/media/File:Tikri_Border_metro_station_(Delhi).jpg