दिल्ली पुलिस ने ग्रैप -3 नियम के उल्लंघन पर पांच हजार से अधिक चालान किए

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बहुत खराब वायु गुणवत्ता के कारण, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) चरण 3 लागू रहता है।

इसके प्रतिबंधों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस – 4 डीज़ल वाहन प्रतिबंधित हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ही उपरोक्त नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों का 5882 चालान किया है. दिल्ली पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने भी ट्वीट किया, “प्रदूषण से लड़ने के लिए 13 नवंबर तक बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध के तहत, 11.11.2022 को सुबह 6 बजे तक उल्लंघन के लिए 5882 वाहनों को रोका / चालान किया गया।

फोटो क्रेडिट : https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/0/09/Delhi_Police_Logo.png

%d bloggers like this: