दिल्ली पुलिस ने ₹7.36 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

दिल्ली पुलिस की उत्तर-पश्चिम जिले की टीम ने ₹7.36 करोड़ से जुड़े एक साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और एक बैंक मैनेजर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, जांच में CSB बैंक की सरस्वती विहार और त्रिनगर शाखाओं से जुड़े 37 ‘म्यूल’ (धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाले) बैंक खातों का पता चला है।

ये खाते देश भर में दर्ज साइबर अपराध की 99 शिकायतों से जुड़े थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से 63 आधार कार्ड, 60 पैन कार्ड, 11 सिम कार्ड, सात मोबाइल फोन, सात चेकबुक, सात डेबिट कार्ड, एक लैपटॉप, ₹60,000 नकद और लगभग 150 ग्राम सोना बरामद किया है।https://x.com/DelhiPolice/photo

%d bloggers like this: