दिल्ली में जलभराव की स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली के LG ने बैठक की

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सरकारी विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव की स्थिति को एक आपदा के रूप में लें और युद्धस्तर पर कार्रवाई करें।उपराज्यपाल ने दिल्ली में जलभराव की स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देर शाम बैठक की

। उन्होंने सभी विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे अलग-अलग काम करने के बजाय आपसी तालमेल के साथ ‘पूरे सरकारी तंत्र’ (whole-of-government) के दृष्टिकोण को अपनाएं।संधू ने विभागों और एजेंसियों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रूप से मौजूद रहें और प्रभावित इलाकों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवासियों द्वारा उठाई गई शिकायतों और चिंताओं के तत्काल समाधान को प्राथमिकता दें।उपराज्यपाल ने स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विभिन्न विभागों और एजेंसियों को दिए गए निर्देशों का पूरी तरह से पालन हो।

उन्होंने समय पर कार्रवाई और ज़मीनी स्तर पर दिखाई देने वाले नतीजों की मांग की, ताकि विभिन्न नागरिक और सरकारी एजेंसियां जलभराव की समस्या को हल करने और निवासियों को राहत देने के लिए पूरी तरह से तालमेल के साथ काम कर सकें। संधू ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को तुरंत राहत पहुँचाने और दिल्ली को सुरक्षित व बेहतर ढंग से संचालित करने पर होनी चाहिए।https://x.com/LtGovDelhi/status/2092459105076351355/photo/1

%d bloggers like this: