दिल्ली में धूल प्रदूषण को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 100 GSM के हरे जाल लगाना अनिवार्य

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने घोषणा की कि धूल प्रदूषण को रोकने के लिए, राष्ट्रीय राजधानी में सभी निर्माण और तोड़फोड़ (C&D) स्थलों पर कम से कम 100 GSM मोटाई वाले हरे जाल (ग्रीन नेट) लगाना अब अनिवार्य कर दिया गया है।

सिरसा ने कहा कि कई स्थलों पर इस्तेमाल होने वाले पतले जाल अक्सर धूल के कणों को हवा में फैलने देते थे, लेकिन मोटाई का यह नया मानक PM2.5 और PM10 कणों को नियंत्रित करने में काफी मदद करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के धूल-नियंत्रण नियमों और C&D स्थलों के निरीक्षण से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) के अनुसार लिया गया है।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में, दिल्ली सरकार प्रदूषण से गंभीरता से निपट रही है और एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपना रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि “डस्ट पोर्टल 2.0” पर तेजी से काम चल रहा है, जिसे दिल्ली में सभी निर्माण और तोड़फोड़ स्थलों के लिए एक केंद्रीकृत निगरानी और नियंत्रण प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है।सिरसा ने कहा कि सरकार प्रदूषण-नियंत्रण मानदंडों को सख्ती से लागू करने और नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।https://x.com/mssirsa/status/2053861697107227014/photo/1

%d bloggers like this: