गत दिवस दिल्ली सरकार ने शादियों में 50 मेहमानों की सीमा को सुदृढ़ किया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल एलजी अनिल बैजल ने संशोधित सीमा को मंजूरी दे दी है। ज्ञातव्य है कि कोरोनावायरस के घटते केसों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पहले शादियों में मेहमानों की संख्या को 200 तक कर दिया था। परंतु अब एक बार फिर से वायरस के केसों में इजाफा हो रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली सरकार ने एक प्रस्ताव दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा था जिसमें शादियों में मेहमानों की सूची 200 से 50 कर दी जाए जिससे वायरस के स्तर को कम किया जा सके क्योंकि पिछले दिनों जिस तरह से त्यौहारों पर दिल्ली के बाजारों में भीड़ ज्यादा थी जिससे वायरस का स्तर बढ़ गया। उन्होंने लाकडाउन के विषय में कहा कि लोगों की बड़ी संख्या में इकट्ठा होने से रोकना होगा जिससे कि लाकडाउन लागू नहीं किय जाएगा।