दिल्ली में स्कूल फीस वृद्धि को लेकर आप ने भाजपा पर हमला किया

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में स्कूल फीस वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप दिल्ली प्रभारी सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 1 अप्रैल, 2025 से दिल्ली के निजी स्कूलों ने अपनी फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी है और अभिभावक इसके खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली की भाजपा सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा माफिया के साथ भाजपा का गठजोड़ उजागर हो गया है। आप सरकार ने निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर रोक लगा दी थी/इसके खिलाफ एक्शन कमेटी अनएडेड रिकॉग्नाइज्ड प्राइवेट स्कूल्स (रजिस्टर्ड) ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में फीस वृद्धि की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। इस एक्शन कमेटी के अध्यक्ष भरत अरोड़ा भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं।

भारद्वाज ने कहा कि अरोड़ा ने चुनाव के दौरान सीएम रेखा गुप्ता के लिए भी जमकर प्रचार किया था। भारद्वाज ने कहा, “जिस संगठन का एकमात्र उद्देश्य निजी स्कूलों में फीस बढ़ाना है, उसके अध्यक्ष भाजपा में पदाधिकारी हैं और सीएम रेखा गुप्ता के लिए प्रचार कर रहे हैं।

“Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: