राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के लिस्बन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के लिस्बन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत परिवर्तन के पथ पर अग्रसर है। पिछले 10 वर्षों में भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम शासन परिवर्तन में योगदान दे रहे हैं तथा हमारे लोगों की रचनात्मक ऊर्जा को सक्रिय कर रहे हैं।राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार अपने प्रवासी समुदाय के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पुर्तगाल में भारत के राजदूत द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन बंभानिया तथा संसद सदस्य श्री धवल पटेल और श्रीमती संध्या रे भी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के विभिन्न भागों तथा विभिन्न समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय समुदाय के सदस्य न केवल भारत की विविधता को दर्शाते हैं, बल्कि लोकतंत्र, बहुलवाद तथा भाईचारे की भावना के साझा मूल्यों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, जो हमारे दोनों देशों को एक दूसरे से जोड़ते हैं।

%d bloggers like this: