दिल्ली में 2023 के अंत तक 1,500 इलेक्ट्रिक बसें होंगी: कैलाश गहलोत

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सावदा घेवरा इलाके में बनने वाले बस डिपो का निरीक्षण करने के बाद कहा कि दिल्ली में इस साल के अंत तक 1,500 इलेक्ट्रिक बसें होने की संभावना है। परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रिक बसों को पार्क करने के लिए 60 करोड़ रुपये की लागत से बस डिपो बनाया जा रहा है। चार्जिंग पॉइंट्स से लैस, 7.8 एकड़ में फैले डिपो में 200 इलेक्ट्रिक बसों को पार्क करने की क्षमता होगी। गहलोत ने कहा, “दिल्ली में जल्द ही सरकार द्वारा खरीदी जा रही 1,500 इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप आ जाएगी और सभी बसें इस साल के अंत तक आने वाली हैं।”

उन्होंने कहा कि राजघाट, मुंडेला कलां और रोहिणी सेक्टर 37 में तीन बस डिपो पहले से ही इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग और पार्किंग सुविधाओं के साथ चालू हैं। नौ और डिपो को चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस किया गया है। बयान के मुताबिक आने वाले महीनों में बैचों में वितरित की जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों को पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

https://twitter.com/kgahlot/status/1663466804235075584/photo/4
%d bloggers like this: