दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ‘विधायी निकायों के कामकाज और प्रक्रिया के लिए समान मॉडल नियम’ तैयार करने वाली समिति की एक बैठक को संबोधित किया।
इस बैठक का आयोजन दिल्ली विधानसभा द्वारा ताज होटल में किया गया था।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में काम कर रही यह समिति एक ऐसा साझा प्रक्रियात्मक ढांचा तैयार कर रही है, जिससे संसद और राज्य विधानसभाओं के कामकाज में एकरूपता और कार्यक्षमता बढ़े, साथ ही उनके अलग-अलग संवैधानिक प्रावधानों का भी सम्मान बना रहे।
इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की और इसमें समिति के अन्य सदस्य भी शामिल हुए।Photo : Wikimedia