दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने वायु प्रदूषण से निपटने और धूल को कम करने के उपायों के तहत, दिल्ली की कई जगहों पर बड़े पैमाने पर सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और उनके पुनर्विकास का काम शुरू किया है।
DMRC ने बताया कि ये काम उन सड़कों पर किए जा रहे हैं, जिनके लिए संबंधित सड़क एजेंसियों से जरूरी अनुमति ले ली गई है।महरौली-बदरपुर रोड पर हमदर्द नगर, संगम विहार और मां आनंदमयी मार्ग जैसी जगहों पर सड़कों की मरम्मत और पुनर्विकास का काम किया गया है।
सड़कों की फिर से कारपेटिंग (नई परत बिछाने) के अलावा, कई जगहों पर फुटपाथों की भी मरम्मत की गई है।इसी तरह के काम डेरावल नगर, आर्यावर्त पॉलिटेक्निक टी-पॉइंट और आजादपुर तथा त्रिपोलिया गेट के बीच वाल्मीकि मंदिर के पास भी किए गए हैं।
DMRC ने कहा कि धूल को नियंत्रित करना और प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों को कम करना इस कवायद का मुख्य उद्देश्य है। धूल पैदा करने वाले इलाकों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों को फिर से बनाया जा रहा है और फुटपाथों की मरम्मत की जा रही है।https://x.com/OfficialDMRC/status/2115042105924186493/photo/1