दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने सभी कॉलेजों और विभागों को “संसाधनों का इष्टतम उपयोग” सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्य दिवसों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अपनी कक्षाओं और प्रयोगशालाओं को खुला रखने के लिए कहा है।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड अधिसूचना में कॉलेजों और विभागों को 31 मई तक कार्रवाई की गई रिपोर्ट जमा करने के लिए भी कहा गया है।
अधिसूचना में विश्वविद्यालय ने कहा कि उसने छात्रों को सभी उपलब्ध संसाधनों का लाभ देने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशानिर्देशों के आधार पर समय में बदलाव किया है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए यूजीसी की गाइडलाइन 14 जनवरी को जारी की गई थी।
https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Motilal_Nehru_College,_University_of_Delhi.jpg