दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘गौतम बुद्ध शताब्दी’ गार्डन कर दिया गया है। 27 जनवरी को किए गए नाम परिवर्तन के पीछे विश्वविद्यालय द्वारा तर्क दिया गया था कि बगीचे में मुगल डिजाइन नहीं है। रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने 27 जनवरी की एक अधिसूचना में कहा, “दिल्ली विश्वविद्यालय के सक्षम प्राधिकारी ने अपने केंद्र में गौतम बुद्ध की प्रतिमा के साथ बगीचे (वाइस रीगल लॉज के सामने) के नाम को गौतम बुद्ध शताब्दी उद्यान के रूप में मंजूरी दे दी है।”
गौतम बुद्ध की प्रतिमा कम से कम 15 वर्षों से बगीचे में खड़ी है। एक अधिकारी के अनुसार, उद्यान न तो मुगलों द्वारा बनाया गया था और न ही यह मुगल उद्यान का डिजाइन है।
https://en.wikipedia.org/wiki/Delhi_University#/media/File:University_of_Delhi.png