दिल्ली सरकार ने पूठ खुर्द में दो अवैध कॉस्मेटिक निर्माण इकाइयों पर छापा मारा

दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने आउटर नॉर्थ दिल्ली के पूठ खुर्द में दो बिना लाइसेंस वाली कॉस्मेटिक निर्माण इकाइयों पर छापा मारा और वहां से कॉस्मेटिक उत्पाद, मशीनरी, कच्चा माल तथा पैकेजिंग सामग्री जब्त की।

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह के निर्देश और मिली गुप्त सूचनाओं के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टरों ने ये छापे मारे। अधिकारियों ने पाया कि दोनों इकाइयां बिना वैध लाइसेंस के स्किनकेयर और पर्सनल केयर उत्पादों का निर्माण और पैकेजिंग कर रही थीं, जो ‘ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940’ और ‘कॉस्मेटिक्स रूल्स, 2020’ का उल्लंघन है।

जांच के लिए नमूने (सैंपल) एकत्र कर लिए गए हैं, जबकि आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार जनस्वास्थ्य और उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अवैध रूप से सामान बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

https://twitter.com/drpankajbjp/photo

%d bloggers like this: