दिल्ली सरकार ने मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

दिल्ली सरकार ने दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य व्यवस्था और मौसमी बीमारियों (जैसे इन्फ्लूएंजा, H1N1, डेंगू और मलेरिया) की स्थिति पर समीक्षा बैठक की।बैठक में अस्पतालों की तैयारियों, दवाओं की उपलब्धता, टेस्टिंग सुविधाओं और निगरानी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।संबंधित विभागों को जागरूकता अभियान तेज करने और एंटी-लार्वा गतिविधियों, फॉगिंग व अन्य बचाव के उपायों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

उन्हें यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि फैसलों और तैयारियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की कि वे मौसमी बीमारियों को लेकर घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क और सावधान रहें। सरकार ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।https://x.com/drpankajbjp/status/2092251127849116083/photo/1

%d bloggers like this: