दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली ‘एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमेटी’ ने शेख सराय में ₹151.81 करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक ‘रीजनल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी’ बनाने को मंजूरी दी है।
नई लैब से आपराधिक मामलों में सबूतों की वैज्ञानिक जांच तेज़ होगी, फोरेंसिक रिपोर्ट जल्दी तैयार हो पाएगी, जांच एजेंसियों की क्षमता बढ़ेगी और न्यायिक प्रक्रिया के लिए एक मज़बूत वैज्ञानिक आधार मिलेगा।
इस सुविधा से खासकर दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और मध्य दिल्ली को फ़ायदा होगा और साथ ही रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब का काम का बोझ भी कम होगा।https://x.com/CMODelhi/photo