दिल्ली सरकार ने संशोधित ऑटो और टैक्सी किराया दरों को अधिसूचित किया

दिल्ली सरकार ने ऑटोरिक्शा और टैक्सियों के लिए संशोधित किराया दरों को अधिसूचित किया है। संशोधित किराए के मुताबिक ऑटो का मीटर अब 25 रुपये की जगह 30 रुपये और उसके बाद प्रति किलोमीटर किराया 9.5 रुपये की जगह 11 रुपये होगा।

यात्रियों को अब न्यूनतम 40 रुपये के किराए के बाद गैर-एसी टैक्सियों के लिए प्रति किलोमीटर 17 रुपये का भुगतान करना होगा। पहले यह शुल्क ₹14 प्रति किलोमीटर था। जबकि एसी टैक्सी का किराया 16 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।

फोटो क्रेडिट : https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Auto-rickshaw.JPG

%d bloggers like this: