दिल्ली सरकार 14 मृतक कोविड योद्धाओं के परिजनों को 1 करोड़ रुपये देगी : सिसोदिया

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार महामारी के दौरान जान गंवाने वाले 14 कोविड-19 योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मानदेय देगी। सिसोदिया ने कहा कि सरकार हमेशा उन कोविड योद्धाओं (सरकारी कर्मचारियों) के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता से मृतक कोविड योद्धाओं के परिवारों को सम्मानित जीवन जीने में मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार उनके जज्बे को सलाम करती है। मृतक कोविड योद्धाओं के परिवारों के नुकसान की भरपाई कोई भी राशि नहीं कर सकती है, लेकिन इस राशि से उन्हें सम्मानित जीवन जीने का साधन जरूर मिलेगा। सरकार हर जरूरत में कोविड योद्धाओं के परिवारों के साथ खड़ी है। ” शहर सरकार ने पूर्व में 59 कोविड योद्धाओं के परिवारों को दी जाने वाली इस अनुग्रह राशि को अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।

फोटो क्रेडिट : https://twitter.com/Minister_Edu/photo

%d bloggers like this: