दुबई, इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान की खाड़ी देशों में शुरुआत हो गयी। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग एक महीने तक रोजा (उपवास) रखते हैं।
अगले 30 दिन तक मुस्लिम समुदाय के सदस्य सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते हैं और ज्यादा से ज्यादा वक्त अल्लाह की इबादत में लगाते हैं।
यूक्रेन युद्ध के कारण आवश्यक वस्तुओं समेत खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के कारण कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दुनिया में 1.8 अरब से अधिक मुसलमान हैं, जो विश्व की कुल आबादी का करीब एक चौथाई हैं।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons