देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है। उन्होंने एकनाथ शिंदे और अजित पवार को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। श्री मोदी ने महाराष्ट्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री देवेंद्र फडणवीस जी को बधाई। राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री एकनाथ शिंदे जी और श्री अजित पवार जी को बधाई। यह टीम अनुभव और गतिशीलता का मिश्रण है, और इस टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण ही महायुति को महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जनादेश मिला है। यह टीम राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। मैं महाराष्ट्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं।” https://x.com/BJP4Maharashtra/status/1864682431217061986/photo/2

%d bloggers like this: