पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि द्वारका में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा किए गए कार्य मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। सहरावत ने कहा, “द्वारका में ट्रंक ड्रेन 2 और 5 का सुंदरीकरण कर इसे शानदार पर्यटन स्थल में बदल दिया गया है। इन नालों के किनारों को अब रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित किया गया है, जिससे यह स्थान पश्चिमी दिल्ली का एक बेहतरीन सेल्फी प्वाइंट बन गया है। द्वारका का यह नया स्वरूप हमारे लिए गर्व की बात है और यह साफ तौर पर दर्शाता है कि जब इच्छाशक्ति हो तो विकास कार्य धरातल पर उतारे जा सकते हैं।” सहरावत ने झूठे वादे करने के लिए आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर भी हमला बोला। भाजपा नेता ने कहा, “अगर ईमानदारी से काम करने का जज्बा हो तो कुछ भी संभव है। पिछले 10 सालों में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली को झूठे विज्ञापनों और खोखले वादों में उलझाए रखा, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। दिल्ली की जनता को सिर्फ धोखा दिया गया और गुमराह किया गया।” सहरावत ने कहा कि आप नेताओं ने पिछले 10 सालों में कोई काम नहीं किया और अब जब जनता सवाल पूछ रही है तो वे अपनी घटिया सोच का परिचय दे रहे हैं।https://en.wikipedia.org/wiki/Kamaljeet_Sehrawat#/media/File:Kamaljeet_Sehrawat.jpg