नंदिनी दूध व दही के बाद अब उसके घी, मक्खन भी महंगे

बेंगलुरु, बेंगलुरु मिल्क यूनियन (बीएएमयूएल) ने नंदिनी घी  मक्खन  पनीर और तृप्ति दूध के खुदरा दामों में संशोधन किया है। नई दरें चार नवंबर से लागू हो गई हैं।

           यह बदलाव कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) द्वारा अपने लोकप्रिय नंदिनी दूध के दाम आठ रुपये प्रति लीटर और दही के दाम 14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के करीब एक सप्ताह बाद किया गया है।

           बीएएमयूएल की चार नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार  नंदिनी घी के 200 मिलीलीटर के पैकेट का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 95 रुपये तय किया गया है। वहीं  500 मिलीलीटर का पैक 425 रुपये और एक लीटर का पैक 850 रुपये में मिलेगा।

           पीईटी जार में मिलने वाले घी की कीमत 50 मिलीलीटर के लिए 65 रुपये  100 मिलीलीटर के लिए 100 रुपये  200 मिलीलीटर के लिए 180 रुपये  500 मिलीलीटर के लिए 435 रुपये और एक लीटर के लिए 870 रुपये होगी। घी का पांच लीटर वाला पैक 4 250 रुपये में मिलेगा।

           एक लीटर घी के टिन की कीमत 870 रुपये  जबकि 15 किलोग्राम के टिन की कीमत 14 100 रुपये होगी।

           नमकीन मक्खन की कीमत 100 ग्राम के लिए 90 रुपये और 500 ग्राम के लिए 380 रुपये तय की गई है। वहीं  बिना नमक वाले मक्खन की कीमत 200 ग्राम के लिए 160 रुपये और 500 ग्राम के लिए 390 रुपये होगी।

           मक्खन का फैमिली पैक 90 रुपये में मिलेगा  जबकि 10 ग्राम के ब्लिस्टर पैक की कीमत 900 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।

           नंदिनी पनीर की कीमत अब 200 ग्राम के लिए 115 रुपये  500 ग्राम के लिए 260 रुपये और एक किलोग्राम के लिए 485 रुपये होगी। मध्यम वसा वाले पनीर (200 ग्राम) की कीमत 110 रुपये तय की गई है।

           तृप्ति दूध की कीमत 135 मिलीलीटर के लिए 11 रुपये और 450 मिलीलीटर के लिए 33 रुपये होगी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: