नयी दिल्ली, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सरकार पुराने वाहनों के मालिकाना हक के हस्तांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नीतियों पर काम कर रही है।
‘ईज ऑफ व्हीकल ओनरशिप इंडेक्स’ (ईवीओआई) और इंडिया टेक डॉट ओआरजी तथा कंज्यूमर वॉयस की एक रिपोर्ट जारी करने के मौके पर मल्होत्रा ने वाहन मालिकाना हक हस्तांतरित कराने में उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों को स्वीकार किया।
उन्होंने कहा ‘‘मालिकाना हक के हस्तांतरण में कई तरह की दिक्कतें और चुनौतियां हैं। केंद्र सरकार इस संबंध में नीतियों पर काम कर रही है। इसके लिए विभिन्न राज्यों में नीतियों का एकीकरण और उनका क्रियान्वयन महत्वपूर्ण है।’’
मल्होत्रा के अनुसार राज्य स्तर पर नीतियों और उनके क्रियान्वयन में अंतर के कारण अक्सर ये समस्याएं पैदा होती हैं।
इस बीच वाहन मालिकाना हक हस्तांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के सूचकांक में आंध्र प्रदेश केरल और तमिलनाडु शीर्ष पर रहे।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common