नाटो की तरह ही यूरोपीय संघ का तेजी से सैन्यीकरण हो रहा : रूस के विदेश मंत्री लावरोव

संयुक्त राष्ट्र, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आगाह किया है कि नाटो की तरह ही यूरोपीय संघ का ‘तेजी से सैन्यीकरण’ हो रहा है और वह रूस को रोकने के अपने लक्ष्य को लेकर आक्रमक है।  उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि अब यूरोपीय संघ, नाटो की तरह हो गया है। अब दोनों में ‘बहुत कम अंतर’ रह गया है।

             लावरोव ने कहा कि उन्होंने (यूरोपीय संघ और नाटो ने) हाल ही में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 31-सदस्यीय नाटो सैन्य गठबंधन, 27-सदस्यीय यूरोपीय संघ के राजनीतिक और आर्थिक संगठन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

             रूस के विदेश मंत्री, 19 जनवरी को यूरोपीय संघ और नाटो के बीच हुई “रणनीतिक साझेदारी” का उल्लेख कर रहे थे। इस साझेदारी में यूरोपीय संघ और नाटो दोनों ने पिछले साल 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए आक्रमण को यूरोपीय-अटलांटिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया था।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: