निर्वाचन आयोग से पूछे गए राहुल के सवालों का जवाब भाजपा क्यों दे रही है: संजय राउत

मुंबई, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने निर्वाचन आयोग की आलोचना करते हुए पूछा कि क्या आयोग ने उसके कामकाज के बारे में विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने के लिए भाजपा को कोई  ठेका  दिया है  राउत की यह कड़ी टिप्पणी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा रविवार को एक अखबार में लेख लिखकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में  मैच फिक्सिंग  और  धांधली  के आरोपों का जवाब देने के बाद आई है।

                         निर्वाचन आयोग ने गांधी के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि प्रतिकूल परिणामों के बाद आयोग को बदनाम करना पूरी तरह बेतुका है।

                         गांधी के दावों के जवाब में फडणवीस ने अपने लेख में कहा कि कांग्रेस नेता लगातार लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनादेश का  अपमान  कर रहे हैं।

                         पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा   राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग से सवाल पूछे हैं  भाजपा से नहीं। देवेंद्र फडणवीस क्यों जवाब दे रहे हैं   क्या निर्वाचन आयोग ने अपने चेहरे से धूल पोंछने और अपनी कार्यप्रणाली के बारे में संदेह दूर करने का ठेका भाजपा को दे दिया है 

                         उन्होंने कहा कि मुद्दा सिर्फ चुनावों का नहीं है  बल्कि पिछले दस वर्षों में निर्वाचन आयोग के आचरण का भी है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: