नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा ने पीएम मोदी से मुलाकात की

नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा, जो UN महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य के लिए विशेष दूत भी हैं, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

मोदी ने कहा, “हमने इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) से आई क्रांति वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बना रही है।” मोदी ने दुनिया भर के सहयोगी देशों के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया; नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से मिलकर खुशी हुई, जो UN महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य के लिए विशेष दूत और वित्तीय समावेशन के लिए लंबे समय से वैश्विक स्तर पर आवाज उठा रही हैं।

हमने चर्चा की कि कैसे भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से आई क्रांति वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बना रही है, साथ ही ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ (जीवन को आसान बनाने) को बढ़ा रही है और बड़े पैमाने पर लोगों को सशक्त बना रही है। भारत दुनिया भर के सहयोगी देशों के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है। @UNSGSA”https://x.com/narendramodi/status/2070185957396263410/photo/1

%d bloggers like this: