नेपाल की राष्ट्रपति ने नौ जनवरी को संसद सत्र बुलाया

काठमांडू, नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने देश में नयी सरकार बनने के बाद नौ जनवरी को नयी संसद का पहला सत्र बुलाया है।

नए प्रधानमंत्री के रूप में पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की नियुक्ति के बाद यह पहला संसद सत्र होगा।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता सागर आचार्य ने मंगलवार को कहा कि सत्र संविधान के अनुच्छेद 93(1) के तहत होगा।

प्रधानमंत्री प्रचंड की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में राष्ट्रपति से नया संसद सत्र बुलाने की सिफारिश की गई।

प्रचंड ने सोमवार को तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे एक दिन पहले पूर्व गुरिल्ला नेता नाटकीय रूप से नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन से बाहर हो गए थे और विपक्षी नेता के पी शर्मा ओली के साथ हाथ मिला लिया था।

नेपाल में 20 नवंबर को संसदीय चुनाव हुआ था जिसमें किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: