नेपाल के हिंदूवादी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष बने राजेंद्र लिंगडेन

काठमांडू, नेपाल के हिंदूवादी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) ने रविवार को सांसद राजेंद्र प्रसाद लिंगडेन को अपना अध्यक्ष चुना। पार्टी की आम सभा में निवर्तमान अध्यक्ष कमल थापा को हार का सामना करना पड़ा।

मतदान के दौरान 58 वर्षीय लिंगडेन को 1,844 वोट मिले जबकि 68 वर्षीय कमल थापा को 1,617 वोट मिले। लिंगडेन आरपीपी से संबंधित एकमात्र निर्वाचित संसद सदस्य हैं।

वहीं, विक्रम पांडे, बुद्धिमान तमांग और ध्रुव बहादुर प्रधान उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए। रोशन कर्की को महिला कोटे के तहत उपाध्यक्ष चुना गया है।

लिंगडेन के पैनल से धवल शमशेर राणा 2,221 मतों के साथ महासचिव चुने गए हैं जबकि थापा के पैनल से भुवन पाठक भी 1,805 वोट पाकर महासचिव बने हैं।

थापा ने अपनी हार के लिए पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को जिम्मेदार ठहराया है और उन पर चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप लगाया।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: