नेशनल कान्फ्रेंस ने कश्मीर घाटी की विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किये

श्रीनगर, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को पार्टी नेताओं को जम्मू कश्मीर विधानसभा की घाटी में पड़ने वाली 47 सीटों के लिए निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किया।

नेशनल कांफ्रेंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि नेताओं को जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नियमित रूप से जुड़ने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला द्वारा अनुमोदित किया गया है, निम्नलिखित को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी के तौर पर नामित किया गया है।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: