न्यायमूर्ति विनीत कोठारी को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

अहमदाबाद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति विनीत कोठारी को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

कानून एवं न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि कुछ दिन पहले मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया जिसके बाद न्यायमूर्ति कोठारी को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।

न्यायमूर्ति कोठारी एक सितंबर तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार ग्रहण करेंगे लेकिन वह दो सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। न्यायमूर्ति कोठारी के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति आर एम छाया अगले आदेश तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी निभाएंगे।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Twitter

%d bloggers like this: