न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नेतृत्व में कानून के शासन में जनता का विश्वास मजबूत होने की उम्मीद: खरगे

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को नए प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को पदभार संभालने की बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके पद पर रहते हुए संवैधानिक मूल्यों तथा कानून के शासन में जनता का विश्वास और मजबूत होगा।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने देश के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्होंने न्यायमूर्ति बी आर गवई का स्थान लिया है।

खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी पदोन्नति हमारी न्याय प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। उनके 14 महीने के कार्यकाल की शुरुआत हुई है।

उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों संस्थागत शक्ति और कानून के शासन में जनता का विश्वास और मजबूत होगा जिससे प्रत्येक नागरिक के लिए न्याय का वादा आगे बढ़ेगा।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: