पाकिस्तान ने काबुल और नंगरहार में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने रात भर हवाई हमले कर काबुल और नंगरहार में अफगान तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में उनके सैन्य अड्डों तथा ‘आतंकी ढांचे’ को नष्ट कर दिया गया। यह जानकारी प्राप्त हुई। सूचना मंत्री अत्ताउल्ला तरार द्वारा सोमवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक 684 अफगान तालिबान कार्यकर्ता मारे गए हैं और 912 अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि तालिबान की 252 चौकियां नष्ट कर दी गईं जबकि 44 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया और फिर उन्हें नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तालिबान शासन के 229 टैंक बख्तरबंद वाहन और तोपें नष्ट कर दी गई हैं। पूरे अफगानिस्तान में लगभग 73 आतंकी ठिकानों और ‘आतंकी ढांचे’ को हवाई हमले से प्रभावी ढंग से निशाना बनाया गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार ये ताजा हमले 26 फरवरी से शुरू किए गए ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक’ (इंसाफ के लिए गुस्सा) के तहत किए गए हैं। पाकिस्तान ने 2 600 किलोमीटर लंबी सीमा पर अफ़गान तालिबान बलों द्वारा कथित हमलों के जवाब में यह ऑपरेशन शुरू किया था।

पाकिस्तान ने 16 मार्च की रात काबुल और नंगरहार में अफगान तालिबान तथा फ़ितना अल-ख्वारिज के अड्डों और आतंकवदियों के ठिकानों को सटीक रूप से निशाना बनाया। इन ठिकानों में तकनीकी उपकरण भंडारण और गोला-बारूद भंडारण शामिल थे जिनका उपयोग पाकिस्तान के निर्दोष नागरिकों के खिलाफ किया जा रहा था।

सरकार द्वारा फ़ितना अल-ख्वारिज शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए किया जाता है। मंत्रालय ने तालिबान के इस बयान को खारिज कर दिया कि पाकिस्तान ने नागरिक स्थानों को निशाना बनाया और कहा कि पाकिस्तान का लक्ष्य सटीक था और सावधानीपूर्वक किया गया था ताकि कोई भी अप्रत्यक्ष नुकसान न हो।

इसके अलावा सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में पाकिस्तानी सेना ने अफगान तालिबान के चार सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। सूत्रों ने यह भी बताया कि इन ठिकानों के आसपास मौजूद रसद सामग्री गोला-बारूद और तकनीकी बुनियादी ढांचे को भी नष्ट कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि नंगरहार और काबुल में ड्रोन वर्कशॉप (वह मुख्यालय जहां से ड्रोन भेजे जाते थे) और हथियारों के भंडार भी नष्ट कर दिए गए। सूत्रों ने बताया कि काबुल और नंगरहार में छह ठिकानों को निशाना बनाया गया है ।साथ ही कई आतंकवादियों के मारे जाने की भी खबरें हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: