पार्कों में कूड़ा न फैलाया जाए या असामाजिक तत्वों का जमावड़ा न हो : मेयर शैली ओबेरॉय

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने बागवानी विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि नगर निगम के पार्कों में कोई अतिक्रमण और कूड़ा-कचरा न हो और ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्व इकट्ठा न हों। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दक्षिणी दिल्ली के सेवा नगर और कोटला मुबारकपुर इलाकों में पार्कों का निरीक्षण करने के बाद निर्देश दिए। ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम के मध्य क्षेत्र में वार्ड 145-एंड्रयूज गंज का निरीक्षण किया।

  महापौर कार्यालय ने एक बयान में कहा, उन्होंने नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों को सुना। निरीक्षण के दौरान ओबेरॉय ने कोटला मुबारकपुर, सेवा नगर और आसपास के इलाकों का दौरा किया. अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, पार्क रखरखाव, शौचालयों की सफाई और स्कूल भवनों की मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।

ओबेरॉय ने सेवा नगर में एक स्कूल का भी निरीक्षण किया और इमारत की मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता न किया जाये तथा समय-समय पर विद्यालय भवनों की आवश्यक मरम्मत कार्य कराये जायें।

%d bloggers like this: