पीएम मोदी ने नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। मोदी ने फोटो गैलरी और अटल सेतु के शोकेस मॉडल का अवलोकन किया।

एमटीएचएल अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है और यह लगभग 21.8 किमी लंबा 6-लेन पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है।

मोदी ने कहा, ”आज मुंबई और महाराष्ट्र के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प के लिए बहुत बड़ा, बहुत ऐतिहासिक दिन है। आज भले ही विकास का ये जश्न मुंबई में हो रहा है, लेकिन इस पर पूरे देश की नजर है. आज देश को दुनिया के सबसे बड़े समुद्री पुलों में से एक ये विशाल अटल सेतु मिल गया है। ये हमारे संकल्प का भी प्रमाण है कि भारत के विकास के लिए हम समुद्र से भी टकरा सकते हैं, लहरों को भी तोड़ सकते हैं। आज का कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि का भी प्रमाण है।”

प्रधान मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया : अटल सेतु का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है, जो हमारे नागरिकों के लिए जीवन की सुगमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पुल यात्रा के समय को कम करने और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने का वादा करता है, जिससे दैनिक आवागमन आसान हो जाता है।”

PC:https://twitter.com/narendramodi/status/1745797123797663996/photo/1

%d bloggers like this: