पूर्वोत्तर को मुख्यधारा में लाने का केंद्र का दृष्टिकोण फलीभूत हुआ: गृह मंत्री अमित शाह

कोहिमा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वोत्तर को मुख्यधारा में लाने का केंद्र का दृष्टिकोण फलीभूत हुआ है और इस क्षेत्र के सभी आठ राज्यों में विकास हो रहा है।

शाह ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नगालैंड में ‘तीन-पी’ यानी शांति (पीस), प्रगति (प्रोग्रेस) और समृद्धि (प्रोसपेरिटी) के उद्देश्य को पूरा किया है।

उन्होंने नगालैंड में 52 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि नगालैंड में 2014 से 2021 के बीच उग्रवाद में 74 प्रतिशत की कमी आई है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: