पेले की हालत में सुधार, अस्पताल में रहेंगे

रियो दि जिनेरियो, श्वसन संबंधी संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की हालत में सुधार आया है ।

पेले को 29 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था । कोरोना संक्रमण के कारण उनकी हालत और खराब हो गई थी ।

अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल के डॉक्टरों ने हालांकि कहा है कि अभी कहा नहीं जा सकता कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी । अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि उनकी हालत स्थिर है और वह होश में हैं ।

तीन बार के विश्व कप विजेता पेले कैंसर के इलाज के लिये कीमोथेरेपी भी करा रहे हैं ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: