पोप फ्रांसिस अप्रैल में माल्टा जाएंगे, कोविड के कारण 2020 में स्थगित हो गई थी उनकी यात्रा

रोम, पोप फ्रांसिस की इस साल पहली विदेश यात्रा भूमध्यसागरीय द्वीप देश माल्टा की होगी। वेटिकन ने बृहस्पतिवार को बताया कि पोप दो-तीन अप्रैल को द्वीप देश की यात्रा पर जाएंगे।

गौरतलब है कि पोप को 2020 में ही माल्टा की यात्रा पर जाना था, लेकिन महामारी के कारण उसे स्थगित करना पड़ा।

पचासी वर्षीय पोप फ्रांसिस मुख्य द्वीपीय शहरों वैलेटा, रबात और फ्लोरिआना के अलावा गोजो भी जाएंगे। यात्रा के संबंध में अन्य जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

माना जा रहा है कि फ्रांसिस की यात्रा का विषय आव्रजन होगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: