रोम, पोप फ्रांसिस ने रविवार को एक बार फिर गाजा में हमास के आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए इजराइली नागरिकों को रिहा करने की अपील की। साथ ही उन्होंने गाजा में संकट में घिरे लोगों की मदद करने का भी अनुरोध किया।उन्होंने रविवार के सेंट पीटर्स स्क्वायर में रविवारीय प्रार्थना के दौरान कहा, “इजराइल और फलस्तीन में जो कुछ हो रहा है, मैं उसके बारे में जानकारी ले रहा हूं। मैं अनेक लोगों विशेषकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के बारे में सोच रहा हूं।”पोप ने पिछले सप्ताह दक्षिण इजराइल पर हमास के घातक हमले के बाद बंधक बनाए गए इजराइली लोगों को रिहा करने की अपील दोहराई।उन्होंने कहा, “मैं दृढ़तापूर्वक अनुरोध करता हूं कि बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और सभी नागरिक संघर्ष का शिकार न बनें।”पोप फ्रांसिस ने कहा कि मानवीय कानून का सम्मान किया जाना चाहिए, “विशेषकर गाजा में जहां पूरी आबादी को मानवीय मदद पहुंचाकर उसे बचाने की जरूरत है।”पोप ने दुनिया से अपील की कि “न तो पवित्र भूमि पर, न यूक्रेन में, न ही कहीं और निर्दोष लोगों का खून बहाएं। बहुत हो चुका! युद्ध में हमेशा हार ही होती है।’
‘क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common