पोलैंड ने रूस के खिलाफ कठोर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया

वर्साय, पोलैंड के नेताओं ने यूक्रेन को लेकर आक्रामक रवैये के लिए रूस पर कठोर प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हुए कहा है कि पूर्व की पाबंदियों के बहुत अधिक परिणाम नहीं मिले।

पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविकी ने कहा कि रूस के 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया छीनने के बाद मास्को पर प्रतिबंध बहुत नरम थे।

देश के राष्ट्रपति ने एंड्रेज डूडा यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कीव का दौरा किया।

डूडा ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हम इसे शांतिपूर्ण तरीकों से हासिल करने में सक्षम होंगे… लेकिन मुझे यह भी पता है कि प्रतिबंधों को बहुत सख्त करना होगा।’’

पोलैंड की संसद के निचले सदन सेजम ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मास्को के खिलाफ कठोर आर्थिक और राजनयिक प्रतिबंधों को अपनाने का आह्वान किया गया।

यूरोपीय संघ और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य पोलैंड की पूर्वी सीमा यूक्रेन और बेलारूस से लगती है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : AP Photo

%d bloggers like this: