प्रणय ताइपे ओपन के क्वार्टर फाइनल में

ताइपे, भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआर्तो को सीधे गेम में हराकर ताइपे ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।  भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रणय ने विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता सुगिआर्तो को बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में 21 . 9, 21 . 17 से हराया ।  अब उनका सामना हांगकांग के एंगस एनजी का लोंग से होगा । वह टूर्नामेंट में अकेले भारतीय खिलाड़ी बचे हैं । पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स जीतने वाले प्रणय ने इंडोनेशिया ओपन में सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से हार
गए ।

             पूर्व राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप स्थानीय खिलाड़ी सू लि यांग से 16 . 21, 17 . 21 से हार गए ।  मिश्रित युगल में सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर को ताइपे के चियू सियांग चियेह और लिन शियाओ मिन ने 21 . 18, 21 . 18 से हराया ।  तान्या कामथ को विश्व चैम्पियनशिप और ओलंपिक रजत पदक विजेता ताइ झू यिंग ने 21 . 11, 21 . 6 से हराया ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: