प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संसद सदस्य, पूर्व सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित थे।

इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन को मानवता के लिए एक अमर संदेश बताया।

सोशल मीडिया पर, बिरला ने कहा: “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनके शक्तिशाली मूल्यों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और ऊर्जा दी। उनके आह्वान पर, लाखों भारतीय एकजुट हुए और स्वतंत्रता के लक्ष्य की ओर आगे बढ़े। महात्मा गांधी का जीवन और उनकी शिक्षाएँ सामाजिक, राजनीतिक और नागरिक जीवन के लिए एक जीवंत प्रेरणा हैं। राष्ट्र शास्त्री जी को उनकी अटूट देशभक्ति, दृढ़ निश्चय और सादगी के लिए सदैव याद रखेगा।”

https://twitter.com/narendramodi/status/1973727602851619199/photo/1

%d bloggers like this: