प्रधानमंत्री प्रचंड की भारत यात्रा के दौरान हुए ऊर्जा समझौते का स्वागत

काठमांडू, नेपाल के हिंदू समर्थक विपक्षी समूह राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के एक वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की यात्रा के दौरान भारत के साथ ऊर्जा क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर करने का स्वागत करते हुए कहा है कि यह देश की आर्थिक समृद्धि के लिए “बहुत अच्छी बात” है।

             नेपाल के प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ ने 31 मई से तीन जून तक भारत का दौरा किया था। दिसंबर 2022 में पद संभालने के बाद से उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ प्रचंड की बैठक के दौरान दोनों देशों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए और नई रेल सेवाओं सहित छह परियोजनाओं की शुरुआत की। आरपीपी के वरिष्ठ नेता पशुपति शमशेर राणा ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है कि हमारे पास अपनी बिजली के निर्यात के लिए दस वर्षों के लिए एक बाजार है और अब हमारे पास भारत के माध्यम से बांग्लादेश को लगभग 50 मेगावाट की बिजली संचारित करने की सहमति है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह दोनों चीजें अच्छी हैं।”नेपाल के पूर्व जल संसाधन मंत्री पशुपति ने कहा, “बुनियादी तौर पर प्रधानमंत्री की यात्रा अच्छी रही।”

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: