प्रधानमंत्री मोदी ने उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज़्बेकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से टेलीफोन पर बातचीत हुई। राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने भारत के आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री और भारत की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

दोनों नेताओं ने व्यापार, संपर्क, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के कई प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और भारत और मध्य एशिया के बीच सदियों पुराने संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।मोदी ने X पर पोस्ट किया, “उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति श्री शौकत मिर्जियोयेव के साथ उपयोगी बातचीत हुई। हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की और भारत-उज़्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के अपने साझा संकल्प की पुष्टि की।”https://x.com/president_uz/status/1954979970327159207/photo/1

%d bloggers like this: